एटीएम कार्ड बदल कर पैसा निकालने वाले गिरोह मे शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

एटीएम कार्ड बदल कर पैसा निकालने वाले गिरोह मे शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसपी सिटी ने पत्रकार वार्ता मे दी जानकारी

अयोध्या।थाना पूरा कलंदर पुलिस ने लोगों को गुमराह करके उनका एटीएम कार्ड बदलकर पैसा निकाल लेने वाले गिरोह मे शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।इसका खुलासा मंगलवार को एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने अपने कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में किया।उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी भोले भाले लोगो को अपनी जाल मे फसांकर एटीएम मशीन के अन्दर उनका एटीएम कार्ड बदल कर पैसा निकाल लेते थे। बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान
मोनू पुत्र अवधेश सिंह निवासी ग्राम रोशना थाना फतेहपुर जनपद गया बिहार,पिंकू पुत्र कुमार विपिन कुमार निवासी सिहना थाना रुपौ जनपद नेवाजा बिहार व मनीष कुमार पुत्र सुनील कुमार संह निवासी ग्राम पाली थाना कउआ कोल जिला नेवादा बिहार प्रान्त के रूप में हुई है।जिसे पिचाशी कुण्ड मोड के पास से गिरफ्तार किया गया। बताते चलें कि पिछले माह पीड़ित ने थाना पूरा कलंदर में तहरीर के माध्यम से बताया था कि वह 12 फरवरी को भारतीय स्टेट बैंक की ए.टी. एम. मशीन मे पैसा निकालने गया था जहां पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा एटीएम बदल कर प्रार्थी के खाता से 59600 की अवैध निकासी की गयी थी। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि एटीएम मशील मे फेवीक्विक लगा कर वही बगल मे खडे हो जाते थे।जब ग्राहक एटीएम मे आकर अपना एटीएम कार्ड लगाते थे तो उनका एटीएम कार्ड उसमे फंस जाता था तथा एटीएम कार्ड धारक परेशान होता था अभियुक्त उपरोक्त उनका सहयोग करने के नाम पर एटीएम मे जाकर उनका एटीएम बदल कर अन्य किसी एटीएम मे जाकर पैसा निकाल लेते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 199500 रुपया सहित अन्य सामान बरामद किया। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम मे शुभम जैन सहायक पुलिस अधीक्षक महोदय थाना पूराकलन्दर
निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा थाना पूराकलन्दर जनपद अयोध्या,उ0नि0 अमरेश त्रिपाठी प्रभारी सर्विलान्स सेल अयोध्या,उ0नि0 आलोक श्रीवास्तव थाना पूराकलन्दर, उ0नि0 सूरज कुमार थाना पूराकलन्दर के अलावा अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *