कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अलविदा जुमे की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में की गई अदा

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अलविदा जुमे की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में की गई अदा

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर )

अयोध्या। जिले में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रमुख मस्जिदों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज शांतिपूर्वक अदा हुई। इस मौके पर पुलिस और प्रशासन पूरे जिले में हाई अलर्ट पर नजर आया।शहर के टाट शाह मस्जिद में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज के लिए जुटे।शहर इमाम मौलाना समसुल कादरी के नेतृत्व में नमाज अदा की गई।नमाज के बाद पूरी दुनिया में अमन और शांति के लिए विशेष दुआ मांगी गई।इमाम ने ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव को लेकर भी शांति की अपील की।इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक देश है।अयोध्या प्रशासन द्वारा बेहतर व्यवस्था के लिए धन्यवाद जताया गया।इमाम ने बताया कि अगले दिन धूमधाम से ईद उल फितर का त्योहार मनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *