कार की टक्कर से युवक की मौके पर मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

कार की टक्कर से युवक की मौके पर मौत, तीन गंभीर रूप से घायल
ब्यूरो चीफ राजकुमार जायसवाल
बिलरियागंज/आजमगढ़
रविवार की दोपहर लगभग 3:30 बजे बिलरियागंज थाना क्षेत्र के रौनापार मार्ग पर स्थित अकबरपुर पेट्रोल पंप के पास एक तेज़ रफ्तार कार ने ई-रिक्शा, साइकिल और मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतक की पहचान गुलशन कुमार (22 वर्ष), पुत्र विपत राम, निवासी ग्राम चंदापार (बाजार गोसाई), थाना रौनापार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गुलशन भीमबर बाजार में एक मोटरसाइकिल गैरेज पर कार्य करता था और हादसे के समय वह सामान लेकर वापस भीमबर जा रहा था।घटना में घायल हुए लोगों में रामजन्म यादव 45 (निवासी ग्राम मैरवा, थाना बिलरियागंज), रामसमुझ राम 60(निवासी ग्राम हजिया पट्टी, थाना बिलरियागंज) और रानी13 (पुत्री धर्मेंद्र, निवासी भीमबर) शामिल हैं। तीनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल (सदर) रेफर किया गया है।
कार चालक को वाहन सहित पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *