क्राइम सर्विलांस टीम (डीसीपी उत्तरी) व थाना गाजीपुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा महिला की हत्या में शामिल 01 महिला समेत कुल 05 शातिर हत्यारोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुये घटना में प्रयुक्त एक अदद चार पहिया वाहन व एक अदद स्कूटी बरामद कर घटना का किया गया सफल अनावरण
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। एस०बी० शिरडकर, पुलिस आयुक्त
कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा कानून व्यवस्था से सम्बन्धित वाँछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं घटित घटनाओं के त्वरित सफल अनावरण किये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में अभिजित आर) शंकर, पुलिस उपायुक्त (उत्तरी). कमिश्ररेट लखनऊ के दिशा-निर्देशन में एवं विकास कुमार जायसवाल, सहायक पुलिस आयुक्त, गाजीपुर, कमिश्नरेट लखनऊ के निकट पर्यवेक्षण में विकास राय, प्रभारी निरीक्षक, थाना गाजीपुर, कमिश्नरेट लखनऊ व सर्विलाँश/क्राइम टीम प्रभारी उत्तरी विश्वनाथ प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना गाजीपुर पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा महिला की हत्या कर देने वाले 04 नफर अभियुक्तगण को दिनाँक 25/02/2024 को 18.40 बजे को सण्डीला औद्योगिक क्षेत्र हरदोई से व 01 नफर अभियुक्ता को दिनांक 26.02.2024 को समय 11.00 बजे ओम प्लाजा के पास से थाना गाजीपुर लखनऊ से गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त एक अदद बुलेरो UP83U1890 व स्कूटी एक्टिवा UP30AL0377 व मृतका गीता सिंह के जले हुये कपड़े व अन्य सामान बरामद ।
घटना का संक्षिप्त विवरण बताते हुए डीसीपी अभिजीत आर शंकर ने कहा कि
दिनांक 23.02.2024 को नीरज सिंह द्वारा गुमशुदा गीता सिंह पत्नी नीरज सिंह निवासी 59 सुभाषनगर थाना सदर जनपद हरदोई के दिनाँक 22.02.2024 समय करीब 09.00 बजे से लापता होने सम्बन्ध में गुमशदगी संख्या 11/2024 अंकित करायी गयी थी। दौरान जाँच गुमशुदा के मोबाइल फोन की सीडीआर/संदिग्ध नम्बर की लोकेशन/सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन व क्राइम टीम/सर्विलाँश सेल के सहयोग से संदिग्ध 01. अभिनव वर्मा पुत्र भारत प्रसाद वर्मा निवासी खगेश्वर पुरवा मीरा टाकीज के पास कैनाल रोड थाना शहर कोतवाली जनपद हरदोई उम्र करीब 29 वर्ष 2. अर्जुन वर्मा पुत्र ओमप्रकाश वर्मा निवासी ग्राम वक्तावर पुरवा थाना शहर कोतवाली जनपद हरदोई उम्र करीब 21 वर्ष 3. शिवम वर्मा पुत्र हरद्वारी वर्मा निवासी ग्राम यासीनपुर थाना बेहटा गोकुल जनपद हरदोई उम्र करीब 21 वर्ष 4. कमल किशोर पुत्र राजाराम निवासी आदर्श विहार कालोनी रिंग रोड बुद्धेश्वर थाना पारा जनपद लखनऊ को सण्डीला औद्योगिक क्षेत्र हरदोई से गिरफ्तार किया गया, कडाई से पूछने पर अभियुक्तगणों के द्वारा एक अभियुक्ता योगिता रावत पुत्री नरेश कुमार निवासिनी मकान नं0 284 पेनी पुरवा रेलवे गंज थाना देहात कोतवाली जनपद हरदोइ उम्र करीब 26 वर्ष का भी नाम प्रकाश में आया है, जिसको योगिता रावत को भी गिरफ्तार किया गया है। मृतका गीता की हत्या करना व शव को लेकर हरदोई सीतापुर मार्ग पर स्थित थाना क्षेत्र बेनीगंज जनपद हरदोई अन्तर्गत बरगदहिया पुल के पास शव को बोरे मे रखकर बालू व मोरंग भरकर पुल से उपर से नीचे को पानी में फेंक देना बताया जिस पर विधिक कार्यवाही करते हुये मौके पर उपस्थित आकर मृतका गीता के शव को बरामद किया गया तत्पश्चात अभियुक्तगण के द्वारा साक्ष्य नष्ट करने के आशय से मृतका गीता के कपड़े पर्स व अन्य सामान को सण्डीला औद्योगिक क्षेत्र हरदोई में जलाया बताये जाने पर मौके पर मय अभियुक्तगण के उपस्थित आकर जले हुये अवशेष को कब्जा पुलिस लिया गया।

