अयोध्या।(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या) इस समय हर माह मुफ्त राशन गरीबों में सरकार की ओर से बांटे जा रहे हैं।लेकिन आज चावल में से प्लास्टिक के चावल निकलने के चर्चा से चारो ओर हाहाकार मच गई।यह बात फैलते फैलते मीडिया तक भी पहुंच गई। मीडिया ने सच्चाई जानने के लिए उस मोहल्ले के लोगों से पूछा तो मोहल्ले के लोग काफी गुस्से में दिखाई दिए लोगों ने प्लास्टिक का चावल दिखाते हुए कहा कि सरकार हम को मारना चाहती है।सूत्र के मुताबिक यह मामला राठहवेली और नौघडा़ का बताया जा रहा है।मीडिया ने वहां के लोगों से बात की उनका सीधे आरोप था कि हम जब चावल लेकर आए तो उसमें प्लास्टिक का चावल निकला और जिसको खाने से हम सब बीमार हो सकते हैं इस संबंध में वार्ड के पार्षद सलमान हैदर से जब बात की गई उनका सीधे कहना था हमको भी पता चला तो अभी हम अपने क्षेत्र में आए हैं लोगों से बात कर रहे हैं इसकी शिकायत हमने आगे पहुंचा दी है प्लास्टिक का चावल है या नहीं यह जांच का विषय है अगर प्लास्टिक का चावल निकलता है तो दोषियों पर कार्रवाई कराई जाएगी फिलहाल प्लास्टिक के चावल निकलने से क्षेत्र में हाहाकार मच गई है यह प्लास्टिक का चावल कोटेदार नूर आलम के गुदरी बाजार स्थित चौक से लोगों द्वारा लाया गया है इस संबंध में जब हम कोटेदार से मिलने पहुंचे तो उसकी दुकान बंद थी।

