गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति के महासचिव डॉ राघवेंद्र शुक्ला ने क्षेत्रीय समस्याओं को सुना
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ।गोमती नगर जन कल्याण महासमिति की उपखंडिय विशेष खंड 1,2,3,4 की समितियों की समीक्षा बैठक सांय 6.30 बजे कैप्टेन एच एस सेंगर के आवास 3/62 विशेष खंड गोमतीनगर लखनऊ में संपन्न हुई।
बैठक में गोमती नगर जन कल्याण महा समिति के महासचिव राघवेंद्र शुक्ला ,कर्नल ए एन पांडे कार्यवाहक महासचिव एवं कार्यकारी सचिव संजय निगम का मार्गदर्शन समिति के सदस्यों को प्राप्त हुआ। बैठक मे डॉक्टर पशुपति पांडे, महासमिति उपाध्यक्ष,कैप्टेन एच एस सेंगर, एस सी गुप्ता कोषाध्यक्ष,राजीव श्रीवास्तव,मनोरंजन द्विवेदी सम्मिलित हुए।
बैठक में महासमिति के महासचिव राघवेंद्र शुक्ला ने जनकल्याण महासमिति के माध्यम से कृत कार्यों पर प्रकाश डाला तथा क्षेत्रीय समस्याओं को सुना। अध्यक्ष कैप्टेन एच एस सेंगर ने विशेष खंड में उपलब्ध सी पी 4 में जनहित को ध्यान में रखते हुए सामुदायिक केंद्र का निर्माण कराने,ओपन जिम,सफाई की अव्यवस्था का निराकरण, मच्छरों की समस्या से,खाली प्लाटों पर कूड़ा डालने के कारण इन समस्याएं के निराकरण का अनुरोध किया गया। महासचिव डॉक्टर राघवेंद्र शुक्ला ने सामाजिक सरोकार के कार्यों यथा बर्तन बैंक, दवा बैंक,वस्त्र/कंबल वितरण आदि कार्यों को समिति स्तर पर करने एवं समिति की समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया गया।
महासमिति के महासचिव डॉक्टर राघवेंद्र शुक्ला द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों से उक्त कार्यों को यथाशीघ्र क्रियान्वित कराए जाने का आश्वासन दिया गया एवं सभी सदस्यों से अनुरोध किया कि जन समस्याओं विशेष कर नालियों की सफाई, स्ट्रीट लाइट, सीवर आदि के कार्य समिति अपने स्तर से प्रयास कर कराए।दिन प्रतिदिन की समस्याओं यथा नाली की सफाई,स्ट्रीट लाइट,सीवर की सफाई लखनऊ वन एप के माध्यम से समिति स्तर पर निस्तारण कराए। अंत में सूक्ष्म जलपान के बाद समीक्षा बैठक समाप्त हो गई।

