ब्यूरो चीफ/ सत्य प्रकाश उपाध्याय
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) में लापरवाही बरतने के कारण नोएडा जिलाधिकारी मेधा रूपम ने सख्त कदम उठाते हुए 60 बीएलओ और 7 सुपरवाइजरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश जारी किया, ये FIR मतदाता सूची के सत्यापन में हो रही बड़ी लापरवाही, उदासीनता और उच्च अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना करने के आरोप में अलग-अलग थानों में केस दर्ज करवाए गए हैं| हलांकि डीएम ने पहले से ही सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि इस कार्य को पूरी गंभीरता और समयबद्धता के साथ पूरा करना होगा, इसके बावजूद कई बीएलओ और कई सुपरवाइजरों ने अपने कर्तव्यों की अपेक्षा की, जिसको देखते हुए प्रशासन को कड़ी कार्यवाही करनी पड़ी| डीएम के आदेश पर सबसे बड़ी कार्यवाही दादरी में की गई यहां पर उप जिला अधिकारी सदर/ निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने ईकोटेक वन थाने में 32 बीएलओ तथा एक सुपरवाइजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है, इसके अलावा नोएडा में भी 11 बीएलओ और 6 सुपरवाइजरों के खिलाफ दादरी में केस दर्ज करवाई गई है| जिला निर्वाचन अधिकारी मेधा रूपम के नेतृत्व में 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर जिले में विशेष अभियान चल रहा है, सभी मतदाताओं का सही सत्यापन कर गणना प्रपत्र भरवाना 4 दिसंबर तक अनिवार्य है |

