चर्चित समाजसेवी राजेश कुमार को मिला पूर्वांचल गौरव सम्मान

ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

जौनपुर पूर्वांचल विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंधन विभाग के शिक्षक एवं चर्चित समाजसेवी राजेश कुमार को मुंबई में कार्यरत, द्वारिका माई चैरिटी संस्था द्वारा, जौनपुर मे कार्यक्रम आयोजित कर पूर्वांचल गौरव सम्मान से नवाजा गया lराजेश कुमार जनपद में दिव्यांग बच्चों का निशुल्क स्कूल संचालित करते हैं। साथ-साथ असहाय लाचार दुर्घटनाग्रस्त लावारिस भूखे बूढ़े बीमार एवं अर्द्ध विक्षिप्त लोगों के कल्याण हेतु लंबे समय से अनवरत काम कर रहे हैं। एक बार पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति महोदया द्वारा सम्मान भी प्राप्त हो चुका है। द्वारकामाई चैरिटी। संस्था मुंबई में। जो हर वर्ष विभिन्न क्षेत्रों शिक्षा, मानव सेवा। कला, विज्ञान, साहित्य, और कृषि इत्यादि में निस्वार्थ भाव से काम कर रहे हैं,सम्मानित करती है। समाजसेवी राजेश कुमार ने संस्था के अध्यक्ष गौरी शंकर चौबे का इस हेतु आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *