चैत्र नवरात्रि के पहले दिन बड़ी देवकाली सहित अन्य मंदिरों पर भारी संख्या में उमड़ी मां के भक्तों की भीड़

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन बड़ी देवकाली सहित अन्य मंदिरों पर भारी संख्या में उमड़ी मां के भक्तों की भीड़

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)

अयोध्या।चैत्र नवरात्रि के पहले दिन भोर से ही दुर्गा माता की स्तुति, भजनों व घंटा घडियालों से बड़ी देवकाली मंदिर सहित शहर के प्रमुख छोटी बड़ी मंदिरों में वातावरण भक्ति में हो रहा था।इस मौके पर भोर से ही माता रानी के भक्त खासकर महिलाओं बच्चों के अलावा बुजुर्ग युवा सहित बड़ी देवकली मंदिर के अलावा मरी माता मंदिर, कामाख्या देवी मंदिर, शीतला माता मंदिर, पाटेश्वरी देवी मंदिर, छोटी देवकाली जालपा मंदिर सहित अन्य सभी छोटे-बड़े मंदिरों पर भारी संख्या में कतारो में खड़े हुए थे। जो कि माता रानी के दर्शन के लिए पलके बिछाए हुए थे।इस मौके पर अपनी पारी का इंतजार कर रहे लाइन में लगे माता के भक्ति मां की जय कार्य कर रहे थे और मां के भजन भी गाते हुए दिखाई दिए। इन मंदिरों के आसपास भारी संख्या में माला फूल नारियल फल फूल प्रसाद आज बेचने वालों की थेली वह दुकानें सजी हुई थी इसके साथ ही साथ माता रानी का प्रिय वस्त्र चुनरी से भी कई दुकानें सजी थी। जिसको लेने के लिए श्रद्धालुओं की बड़ी भी देखी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *