जनपद जौनपुर थाना कोतवाली द्वारा किया गया सराहनीय कार्य: टूटते रिश्ते को जोड़ कर पति पत्नि को किया एकमत
दैनिक देश की उपासना ब्यूरो
जौनपुर:#MissionShakti5.0 अभियान के तहत पुलिस अधीक् के निर्देशन में थाना कोतवाली थाना कोतवाली एंटी रोमियो पुलिस टीम द्वारा पति पत्नी के मध्य हुए विवाद पर पति एवं पत्नि से संपर्क करके उन्हे एवं उनके परिवार को थाना पर बुलाकर कांउंसिलिंग की गई । दोनों पति–पत्नी द्वारा भविष्य में आपसी मतभेद विवाद न करने तथा पति-पत्नी के कर्तव्यों का पालन करने की बात कही गयी तथा दोनों लोग अपने आपसी मतभेद/विवाद को भुलकर साथ रहने को तैयार हो गये। दोनों में आपसी सुलह होने पर पति-पत्नी के मध्य सामंजस्य बैठाकर एवं पारिवारिक कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु सलाह दी गयी तथा उनके परिवार के साथ राजी-खुशी भेज दिया गया।
*पुलिस टीम का विवरण-*
1. प्र0नि0 विश्वनाथ प्रताप सिंह थाना कोतवाली जौनपुर
2. उ0नि0 पुष्पा, मिशन शक्ति केंद्र महिला चौकी प्रभारी थाना कोतवाली जौनपुर
3. हे0कां0 शिव प्रकाश, थाना कोतवाली जौनपुर
4. महिला आरक्षी कंचन सिंह थाना कोतवाली जौनपुर
5. महिला आरक्षी राशि मिश्रा थाना कोतवाली जौनपुर

