जनपद जौनपुर में बिना लाइसेंस, बिना चेसिस तथा बिना फिटनेस ई-रिक्शा वाहनों का चेकिंग अभियान जारी: नियमों के विपरीत पाए जाने की गई कार्यवाही
जौनपुर: आज दिनांक:13.04.2025 को जनपद में उ0प्र0 शासन की मंशानुरूप चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में अपंजीकृत एवं अवैध रुप से संचालित ई-रिक्शा के विरुद्ध दिनांक 01.04.2025 से 30.04.2025 तक चलाये जा रहे विषेश अभियान के तहत जनपद जौनपुर में बिना लाइसेंस, बिना चेसिस तथा बिना फिटनेस ई-रिक्शा वाहनों को चेक किया गया जिसमें त्रुटी पाये जानें पर उनके विरुद्ध चालान/सीज की कार्यवाही भी की गयी। साथ ही दिनांकः 08.04.2025 से दिनांकः22.04.2025 तक चल रहे हेलमेट अभियान के तहत दो पहिया वाहन पर चालक तथा सह यात्री के द्वारा हेलमेट नही धारण करनें पर चेकिंग तथा प्रवर्तन की कार्यवाही किया गया ।
*ई-रिक्शा अभियान में दिनांकः01.04.2025 से 12.04.2025 तक प्रवर्तन का विवरणः-*
1. ई-रिक्शा चालकों के विरूद्ध चालानः- 238
2. ई-रिक्शा के चालान पर कारित जुर्मानाः- 508000/
3. ई-रिक्शा सीज – 41
*हेलमेंट अभियान में दिनांकः08.04.2025 से 12.04.2025 तक प्रवर्तन का विवरणः-*
1. हेलमेट न धारण करने पर चालकों के विरूद्ध चालानः-823
2. हेलमेट चालान पर कारित जुर्मानाः-1020000/

