जौनपुर 30 जून, 2025 (सू0वि0)- जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता तथा पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ की उपस्थिति में एन कॉर्ड की जिला स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी द्वारा समिति के सदस्यों को निर्देशित किया गया कि जनपद के सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को निर्देशित किया जाय कि सार्वजनिक एवं दूरस्थ / सूनसान स्थानों पर जहाँ ड्रग्स की बिक्री की सम्भावना हो वहां पर सतर्क दृष्टि रखते हुए नियमित पेट्रोलिम की कार्यवाही की जाय।
सभी प्रकार के मनःप्रभावी दवाओं की बिक्री चिकित्सक के परामर्श पर ही ग्राहकों को बिक्री की जाय तथा उनके स्टाक का विवरण पंजिका में अद्यतन किया जाय। अस्पतालों, विद्यालयों एवं रेलवे बस स्टेशनों के आस-पास पान मसाला, गुटका/दोहरा बेचने वाली दुकानों की चेकिंग/जांच किया जाय तथा पूर्ण रूप से जनपद में दोहरे की बिक्री पर रोक लगायी जाय।
ड्रग्स की तस्करी एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु विभिन्न राष्ट्रीय/राज्य राजमार्गों एवं संदिग्ध स्थानों पर संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग की जाए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि प्रवर्तन की कार्यवाही में तेजी लाएं तथा मिलावटखोरों पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

