संवाददाता प्रवीण सिंह चंदेल कानपुर नगर
1- ग्राम नरायणपुर सलेमपुर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे हर घर जल योजनांतर्गत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया। उक्त गांव में जल की आपूर्ति हेतु 08 कि0मी0 पाइप बिछाई जानी थी, परंतु अब तक मात्र 3.5 कि0मी0 ही पाइप डाली गई है एवं निरीक्षण के समय मौके पर कोई भी लेबर उपस्थित नहीं मिले। जिस पर जिलाधिकारी ने असंतोष व्यक्त करते हुए मुख्य विकास अधिकारी कानपुर नगर को निर्देशित किया गया कि निर्माणाधीन कार्यों एवं कार्य पूर्ण होने के संबंध में अधिशासी अभियंता, जल निगम, अपर जिला पंचायती राज अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी, सरसौल की समिति गठित कर जांच कराए जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही उक्त कार्य आगामी 15 दिवस के अंदर पूर्ण न होने की दशा में संबंधित कार्यदायी संस्था के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।
2- विकास खंड सरसौल के अंतर्गत बड़ागांव में स्थित गौशाला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खंड विकास अधिकारी, सरसौल को निर्देशित करते हुए कहा कि गौशाला अपनी पूरी क्षमता से संचालित हो तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि निराश्रित गोवंश को गोशाला में ही संरक्षित किया जाए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि गोवंश आश्रय स्थल में पर्याप्त जगह होने के कारण एक अतिरिक्त सेड का निर्माण कराया जाए जिससे और अधिक गोवंश को संरक्षित किया जा सके। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि गोवंश के भरण पोषण में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होनी चाहिए तथा गोवंश को ठंड से बचाने के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। उन्होंने खंड विकास अधिकारी, सरसौल एवं मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि उनके द्वारा स्वयं गोवंश आश्रय स्थल की व्यवस्थाओं का लगातार पर्यवेक्षण किया जाए।
3- विकास खंड सरसौल के अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरझाल में निर्माणाधीन अस्थाई गौशाला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खंड विकास अधिकारी, सरसौल को निर्देशित करते हुए कहा कि गौशाला के अवशेष निर्माण को एक सप्ताह के अंदर पूर्ण कराया जाए जिससे ठंड के मौसम में निराश्रित गोवंश को गौशाला में संरक्षित किया जा सके। इसके साथ ही शेड चरही, बोरिंग, पानी की टंकी आदि बाकी कार्य को प्रत्येक दशा में एक सप्ताह के अंदर पूर्ण कर लिया जाए एवं कार्य के समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने हेतु खंड विकास अधिकारी, सरसौल द्वारा लगातार पर्यवेक्षण किया जाए।
4- विकास खंड सरसौल के अंतर्गत ग्राम नरायणपुर सलेमपुर में अवस्थित अमृत सरोवर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खंड विकास अधिकारी, सरसौल को निर्देशित करते हुए कहा कि अमृत सरोवर के चारों तरफ पेड़-पौधे लगाए जाए तथा सरोवर के चारों ओर तार फेंसिंग कराई जाए।
5- तहसील नर्वल स्थित सैमसी झील में कराये जा रहे कार्यो का निरीक्षण किया गया। झील के चारो तरफ बनाये जा रहे पाथवे के कार्य को तीव्र गति से कराये जाने के निर्देश दिये गये। मुख्य मार्ग से झील तक जाने हेतु प्रथम से एक डेडीकेटेड मार्ग बनाये जाने हेतु एलाइमेंट तैयार किये जाने के लिएु अधि0अभि0 लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया। साथ ही झील को और आकर्षक बनाये जाने हेतु कतिपय निर्देश भी दिए गए।

