जीवन भर कमजोर समाज के अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहे मान्यवर कांशीराम
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। समाजवादी पार्टी बाबा साहब आंबेडकर वाहनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने कांशीराम जी की जयंती के अवसर पर जनसभा को सम्बोधित करते हुआ कहा कि सामाजिक परिवर्तन के महापुरुष एवं दलित शोषित वंचित समाज के मसीहा मान्यवर कांशीराम साहब की जयन्ती पूरे देश में बड़े ही धूम धाम से मनाई गयी। समाजवादी पार्टी बाबा साहब आंबेडकर वाहनी ने कांशीराम साहब की जयंती के अवसर पर पूरे देश में जगह जगह जाकर लोगो के बीच में कांशीराम जी के द्वारा वंचित शोषित दबे कुचले समाज के हक़ और अधिकारों की लड़ाई लड़कर उनके अधिकार को दिलाने का काम किया और जीवन भर कमजोर समाज के अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहे। श्री भारती ने कहाकि इसी सन्देश को लेकर सपा बाबा साहब आंबेडकर वाहनी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी जनता के बीच में काशी राम जी की जयंती को बड़े धूम धाम से मनाई। कांशीराम जी ने उत्तर भारत में पहली बार दलितों को सत्ता के शिखर तक पहुंचाया और पीडीए समाज को एकजुट करके उनके हक़ और अधिकार दिलाये। यह जानकारी सपा बाबा साहब आंबेडकर वाहनी के राष्ट्रीय महासचिव राम बाबू सुदर्शन ने दी।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल श्री मिठाई लाल भारती विशिष्ठ अतिथि सांसद राम भुवाल निषाद, रघुवीर यादव जिला अध्यक्ष सपा, ताहिर खान विधायक,अरुण वर्मा पूर्व विधायक सहित पार्टी के कार्यकर्त्ता व पदाधिकारी शामिल थे।

