जौनपुर थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा 02 गुमशुदा व्यक्तियों को किया गया सकुशल बरामद

थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा 02 गुमशुदा व्यक्तियों को किया गया सकुशल बरामद
जौनपुर ब्यूरो चीफ
दिनांक 20.09.2024 को लाला कन्नौजिया पुत्र स्व0 जित्तन निवासी जहांगीराबाद थाना कोतवाली जौनपुर जो बिना किसी को बताये घर से चले गये थे, जिसके संबंध में गुमशुदा के पुत्र राजेश कन्नौजिया द्वारा थाना स्थानीय पर गुमशुदगी दर्ज करायी गयी। गुमशुदगी के जांच के क्रम आज दिनांक 31.01.2025 को उक्त गुमशुदा व्यक्ति लाला कन्नौजिया उपरोक्त की सकुशल बरामदगी कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया। तथा दिनांक 29.01.2025 को गुमशुदा विशाल यादव पुत्र अशोक यादव निवासी सिद्दीकपुर थाना सरायख्वाजा जौनपुर घर से बिना बताये कही चले जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ की प्रार्थना पत्र पर तत्पर्ता दिखाते हुए जांच व कार्यवाही की गयी तो गुमशुदा व्यक्ति विशाल यादव उपरोक्त की 48 घण्टे के अन्दर बरामदगी कर उनके परिजन पिता अशोक यादव निवासी सिद्दीकपुर थाना सरायख्वाजा जौनपुर को सही सलामत सुपुर्द किया गया।
*नाम पता गुमशुदा व्यक्ति—–*
1. लाला कन्नौजिया पुत्र स्व0 जित्तन निवासी जहांगीराबाद थाना कोतवाली जौनपुर उम्र 70 वर्ष
2. विशाल यादव पुत्र अशोक कुमार निवासी सिद्दीकपुर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर उम्र 22 वर्ष

*बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र थाना कोतवाली जनपद जौनपुर।
2. उ0नि0 सुनील यादव थाना कोतवाली जौनपुर।
3. का0 राजकुमार मौर्या थाना कोतवाली जौनपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *