थाना गौराबादशाहपुर पुलिस टीम द्वारा एक वारण्टी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
जौनपुर, डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध की रोकथाम एवं वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), श्री अरविन्द कुमार वर्मा के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी केराकत, श्री अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण मे थाना गौराबादशाहपुर पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय श्रीमान एसपीजेएम तृतीय जौनपुर द्वारा निर्गत मुकदमा नं0 1324/24 धारा 279/427 भादवि से सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त मोतीलाल पुत्र स्व0 झगडू निवासी गौरा थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर उम्र 58 वर्ष को मुखविर खास के सूचना पर अभियुक्त मोतीलाल उपरोक्त को उसके घर से दिनांक 25.11.2024 को समय 12.45 बजे हिरासत पुलिस में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।
*विवरण वारण्टी अभियुक्त-*
1. मोतीलाल पुत्र झगडू निवासी गौरा थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर उम्र 55 वर्ष ।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
1. श्री रविप्रकाश (चौकी प्रभारी) थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
2. हे0का0 विजय दूबे थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
3. का0 राहुल सिंह थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।

