जौनपुर थाना चन्दवक पुलिस ने बैंक चोरी का की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

थाना चन्दवक पुलिस ने बैंक चोरी का की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार
जौनपुर, पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी केराकत के निकट पर्यवेक्षण में थाना चन्दवक पुलिस द्वारा थानाध्यक्ष चन्दन कुमार राय के नेतृत्व में दिनांक 26.05.2024 को मुखबिर खास की सूचना पर थाना स्थानीय के मु0अ0सं0 132/24 धारा 457/380/427/411 भादवि व मु0अ0सं0 134/24 धारा 457/380/427/411भा0द0वि0 थाना चंदवक जनपद जौनपुर का सफल अनावरण करते हुए अभि0गण 1.बसन्त यादव पुत्र फूलनाथ यादव निवासी ग्राम ताला मझवारा (सेहमलपुर) थाना जलालपुर जनपद जौनपुर 2. शिवा यादव उर्फ शिव शंकर पुत्र नरेन्द्र यादव निवासी ग्राम ताला मझवाराँ (सेहमलपुर) थाना जलालपुर जनपद जौनपुर 1. EPSON का पासबुक प्रिन्टर 2. एक CANON का पिन्टर 3.एक की बोर्ड 4.एक माउस 5. एक LED मानिटर 6. एक स्कैनर EPSON 7. एक आला नकब लोहे का रम्मा सम्बन्धित मु0अ0सं0 132/2024 धारा 457,380,411 भादवि थाना चन्दवक जौनपुर व एक आला नकब लोहे का रम्मा व एक टूटा हुआ ताला तथा 4000/- हजार रुपया सम्बन्धित मु0अ0सं0 134/2024 धारा 457,380,427,411 भादवि थाना चन्दवक जनपद जौनपुर व एक तमंचा 12 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर व एक अदद तमंचा 315 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक अदद मोबाइल VIVO व 2 मोटर साइकिल के साथ ग्राम बलरामपुर सरकारी ट्यूबवेल के पास से गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण–*
1.बसन्त यादव पुत्र फूलनाथ यादव निवासी ग्राम ताला मझवारा (सेहमलपुर) थाना जलालपुर जनपद जौनपुर।
2.शिवा यादव उर्फ शिव शंकर पुत्र नरेन्द्र यादव निवासी ग्राम ताला मझवाराँ (सेहमलपुर) थाना जलालपुर जनपद जौनपुर।
*बरामदगी का विवरण-*
EPSON का पासबुक प्रिन्टर, एक CANON का पिन्टर, एक की बोर्ड, एक माउस, एक LED मानिटर, एक स्कैनर EPSON, दो आला नकब लोहे का रम्मा, एक टूटा हुआ ताला, 4000/- हजार, एक तमंचा 12 बोर मय एक जिन्दा कारतूस 12 बोर, एक तमंचा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक मोबाइल VIVO, 2 मोटर साइकिल।
*आपराधिक इतिहास-*
*बसन्त यादव पुत्र फूलनाथ यादव निवासी ग्राम ताला मझवारा (सेहमलपुर) थाना जलालपुर जनपद जौनपुर।*
1.मु0अ0सं0-132/24 धारा-457/380/427/411 भा0द0वि0 थाना चंदवक जनपद जौनपुर।
2.मु0अ0सं0-134/24 धारा-457/380/427/411 भा0द0वि0 थाना चंदवक जनपद जौनपुर।
3.मु0अ0सं0-137/24 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना चंदवक जनपद जौनपुर।
*आपराधिक इतिहास-*
*शिवा यादव उर्फ शिव शंकर पुत्र नरेन्द्र यादव निवासी ग्राम ताला मझवाराँ सेहमलपुर थाना जलालपुर जनपद जौनपुर।*
1.मु0अ0सं0-132/24 धारा-457/380/427/411 भा0द0वि0 थाना चंदवक जनपद जौनपुर।
2.मु0अ0सं0-134/24 धारा-457/380/427/411 भा0द0वि0 थाना चंदवक जनपद जौनपुर।
3.मु0अ0सं0-138/24 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना चंदवक जनपद जौनपुर।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1.श्री चन्दन कुमार राय, थानाध्यक्ष मय हमराह थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
2.उ0नि0 रामनरायण गिरी थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
3.उ0नि0 श्री सीताराम थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
4.का0 राज नरायण यादव थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
5.का0 राहुल मिश्रा थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *