थाना जफराबाद पुलिस ने निवारक कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त को एक बोलेरो के साथ किया गिरफ्तार
जौनपुर, डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक(नगर) के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर जौनपुर के पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक महोदय के मार्गदर्शन में उ0नि0 साहब लाल मय हमराह कर्मचारीगण के साथ कबूलपुर कल्याणपुर में चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति व वाहन मामूर था कि वाहन बोलेरो रजि0नं0 UP 67 F2893 को हमराह कर्म0गण की मदद से वाहन उपरोक्त को रोक कर वाहन से सम्बन्धित दस्तावेज व चालक से डीएल माँगा गया तो चालक वाहन से सम्बन्धित कोई दस्तावेज नही दिखा सका तथा चालक लक्ष्मी शंकर यादव पुत्र रामतेज यादव नि0 ख्वाजापुर थाना जलालपुर जौनपुर दिनांक 10.07.2024 को रवि प्रकाश यादव पुत्र अमर बहादुर यादव नि0 ख्वाजापुर थाना जलालपुर जौनपुर के साथ मार पीट गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दिय़ा था, जिसके सम्बन्ध में थाना जफराबाद पर मु0अ0सं0 120/24 धारा 115(2)/352/351(2) बीएनएस पंजीकृत होकर विवेचना उ0नि0 साहव लाल उपरोक्त द्वार किया जा रहा है उसी मुकदमा लिखाने की बात को लेकर के आज पुनः वादी मुकदमा से विवाद कर रहा था हम पुलिस वालो द्वारा समझाने बुझाने का काफी प्रयास किया गया किन्तु और अधिक उग्र होकर आमादा फौजदारी हो गया तथा जबरदस्ती वाहन को ले जाने की बात करने लगा कि शांति व्यवस्था के दृष्टिगत अभियुक्त लक्ष्मी शंकर यादव पुत्र रामतेज यादव नि0 ख्वाजापुर थाना जलालपुर जौनपुर मय वाहन बोलेरो रजि0नं0 UP 67 F2893 सहित कल्याणपुर कबूलपुर समय 12.30 बजे दिन में गिरफ्तार कर चालान अन्तर्गत धारा- 170/126/135 बीएनएसएस में किया गया । वाहन उपरोक्त को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर थाना परीसर में खड़ी कराया गया । जिनका विवरण निम्नवत है —
*नामपता गिरफ्तार अभियुक्त-*
1.लक्ष्मी शंकर यादव पुत्र रामतेज यादव नि0 ख्वाजापुर थाना जलालपुर जौनपुर
*बरामदगी*
1. वाहन बोलेरो रजि0नं0 UP 67 F2893 जिसे अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया ।
*गिरफ्तार करने वाली टीम—-*
1.उ0नि0 साहबलाल थाना जफराबाद जौनपुर
2. हे0का0 हरिशंकर प्रजापति थाना जफराबाद जौनपुर
3. का0 अली अहमद थाना जफराबाद जौनपुर

