जौनपुर में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने अम्बेडकर की मूर्ति ढक कर किया प्रदर्शन

जौनपुर में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने अम्बेडकर की मूर्ति ढक कर किया प्रदर्शन

जौनपुर। जौनपुर में 5 मार्च को भारतीय संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर कालिख पोतने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है ।
5 मार्च को जौनपुर के दीवानी न्यायालय और जिलाधिकारी आवास के बगल स्थित तिराहे पर अज्ञात अराजकतत्वों ने बीती रात बाबा साहेब की प्रतिमा के चेहरे पर कालिख पोत दी थी । सुबह जब लोगों ने प्रतिमा को इस हालत में देखा तो इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन और बसपा नेताओं को दी थी। सोमवार की दोपहर 2 बजे भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष एसपी मानव के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओ ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करते हुए डॉ भीम राव अम्बेडकर की मूर्ति को कपडे से धक दिया।यह प्रदर्शन डॉ भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा बदलने और अराजक तत्वों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया गया। धरना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे
है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *