डीपीएस स्कूल कल्याणपुर में चल रही ईस्ट जोन बास्केटबॉल प्रतियोगिता का समापन

संवाददाता प्रवीण सिंह चंदेल कानपुर नगर

कानपुर। सीबीएसई व दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) कल्याणपुर के तत्वावधान में स्कूल में चल रही ईस्ट जोन बास्केटबॉल प्रतियोगिता का समापन सोमवार को हुआ बालक वर्ग में पूर्णचंद्र विद्या निकेतन व बालिका वर्ग में फिडलिस स्कूल लखनऊ की टीम विजेता बनी। विद्यालय की प्रधानाचार्य अर्चना निगम ने विजेता व उप विजेता टीम को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया बालिका वर्ग के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में सेंट फिडलिस स्कूल लखनऊ ने सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट आगरा को 36-20 से हराया दूसरे सेमीफाइनल में पूर्णचंद्र विद्या निकेतन ने बेनहर पब्लिक स्कूल मथुरा को 33-20 से हराया फाइनल मुकाबले में सेंट फिडलिस स्कूल लखनऊ ने पूर्णचंद्र विद्या निकेतन कानपुर को 58-51 से हराया बालक वर्ग में पहले सेमीफाइनल मुकाबले में पूर्णचंद्र विद्या निकेतन ने सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज हाथरस को 60-43 से, दूसरे सेमीफाइनल में सेंट एंड्रज विद्यालय आगरा ने गायत्री पब्लिक स्कूल आगरा को 54-20 से निकेतन स्कूल ने सेंट एंड्रज आगरा को 70- हराया। फाइनल मुकाबले में पूर्णचंद्र विद्या 62 से हराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *