थाना गौराबादशाहपुर पुलिस टीम द्वारा अपहरण व पाक्सो एक्ट में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

थाना गौराबादशाहपुर पुलिस टीम द्वारा अपहरण व पाक्सो एक्ट में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

जौनपुर पुलिस अधीक्षक के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों/वांछितों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर के कुशल नेतृत्व में थाना गौराबादशाहपुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 32/2025 धारा 137(2)/87 बीएनएस व 16/17 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सौरभ राजभर पुत्र स्व0 रमेश राजभर निवासी आरा थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर उम्र करीब 21 वर्ष को दिनांक 18.02.2025 को समय 19.30 बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर चौकी धरसण्ड मोड से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए चालान मा0 न्यायालय किया गया।
*नाम पता अभियुक्त-*
1.सौरभ राजभर पुत्र स्व0 रमेश राजभर निवासी आरा थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. थानाध्यक्ष श्री फूलचन्द पाण्डेय थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।
2. उ0नि0 श्री रामलाल थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
3. का0 राहुल सिंह थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
4. का0 हरेन्द्र कुमार थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *