थाना पीजीआई पुलिस टीम द्वारा 01 शातिर स्नैचर गिरफ्तार, 01 अदद मोबाइल फोन व एक अदद मोटर साइकिल
(अपाचे) बरामद
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। पुलिस आयुक्त लखनऊ, एस0बी0 शिरडकर
आशीष श्रीवास्तव पुलिस उपायुक्त पूर्वी व सै0 अली अब्बास अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी के निर्देशन में एवं पंकज कुमार सिंह सहायक पुलिस आयुक्त कैन्ट लखनऊ के कुशल पर्यवेक्षण में ब्रजेश चन्द्र तिवारी प्रभारी निरीक्षक थाना – पीजीआई के नेतृत्व में आज दिनांक 26.10.20.23 को उ0नि0 श्री मोहसिन अली मय हमराही हे का) उदयभान, हे का() नन्दलाल पटेल के मु०अ०स०- 697/23 धारा-392 भादवि से सम्बन्धित अज्ञात अभियुक्त की तलाश व सुरागरसी पतारसी में थाना क्षेत्र में मामूर थे कि जरिये मुखबिर सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति अपाचे मोटर साइकिल से वृन्दावन क्षेत्र में घूम रहा है। इस सूचना पर हम पुलिस वालो ने सेक्टर 10 सूर्याग्रीन अपार्टमेंट के आगे खड़े होकर चेकिंग करने लगे तभी एक व्यक्ति निले रंग की अपाचे से आता दिखायी दिया जिसको एक बारगी दबिश देकर आवश्यक बल प्रयोग कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से उनका नाम पता पूछा गया तो एक ने अपना नाम विकास चौहान पुत्र महेश बाल्मिकी निवासी नेपालगंज तेलीबाग थाना पीजीआई लखनऊ उम्र 20 वर्ष बताया। जिसको उसके जुर्म धारा से अवगत कराते हुए गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का संक्षिप्त विवरण बताते हुए थाना पुलिस ने कहा कि मुकदमा वादी श्री अंकित शर्मा द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0-697/ 23 धारा- 392/411 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त विकास चौहान पुत्र महेश बाल्मिकी निवासी नेपालगंज तेलीबाग थाना पीजीआई लखनऊ उम्र 20 वर्ष द्वारा वृन्दावन क्षेत्र से मोबाइल फोन छीनने के उपरान्त गिरफ्तार किया गया। जिसमे 01 फोन वादी का बरामद हुआ। अभियुक्त द्वारा अपनी शौक पूरा करने के लिये आम जनता से मोबाइल छीन करके बेचना ।

