थाना बीकेटी पुलिस टीम द्वारा 01 नफर वारंटी को गिरफ्तार किया गया
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। पुलिस आयुक्त एस०बी० शिरडकर द्वारा अपराध एवं अपराधियो पर नियंत्रण व वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त उत्तरी एस.एम.कासिम आब्दी व अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी अभिजित आर०शंकर के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त बीकेटी अभिनव के निर्देशन में एवं प्रभारी निरीक्षक बीकेटी राणा राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व ममाननीय न्यायालय द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू से सम्बन्धित 01 वारण्टी को गिरफ्तार किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण बताते हुए पुलिस ने कहा कि
आज दिनांक 26.01.2024 को उ0नि0 राहुल तिवारी मय हमराह के थाना हाजा से रवाना होकर देखभाल क्षेत्र करते हुए मा० न्यायालय द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू वाद सं0 9601/19 धारा 138 धारा एन०आई० एक्ट थाना मड़ियांव से सम्बन्धित अभियुक्त आदित्य प्रताप सिंह पुत्र राममूर्ति सिंह निवासी सोनवा पोस्ट पहाड़पुर पूर्व थाना बीकेटी वर्तमान थाना महिगवां जनपद लखनऊ की तलाश में ग्राम सोनवा पूर्व थाना बीकेटी वर्तमान थाना महिगवां पहुँचे तो वारण्टी उपरोक्त अपने घर पर मौजूद मिला। अभियुक्त को कारण गिरफ्तारी से अवगत कराते हुए गिरफ्तार किया गया।

