नन्हीं चिड़िया

नन्हीं चिड़िया

महिमा सिंह
उत्तराखंड

नन्हीं सी वह चिड़िया है,
डाली पर वो बैठी रहती है,
हमको प्यारी सी लगती है,
नन्हीं सी वह चिड़िया है,
गाना अपना सुनाती है,
मीठी बोली दिल को छू जाती है,
उसका प्यार गाना सुनकर,
मोर भी नाचने लगते हैं,
नन्ही सी वो प्यारी चिड़िया,
बहुत खुश हो जाती है,
उसकी प्यारी खुशी देखकर,
जंगल के फूल खिल जाते हैं।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *