नोएडा के डीएलएफ मॉल में बीती रात फिल्म ‘धुरंधर 2’ को प्रदर्शन के दौरान तकनीकी खराबी के चलते सेकंड हाफ रद्द करना पड़ा

ब्यूरो चीफ/सत्य प्रकाश उपाध्याय
नोएडा : नोएडा के डीएलएफ मॉल में बीती रात फिल्म ‘धुरंधर 2’ के प्रदर्शन के दौरान तकनीकी खराबी के चलते सेकंड हाफ रद्द करना पड़ा, जिससे दर्शकों में नाराजगी फैल गई और मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, फिल्म का पहला भाग सामान्य रूप से चलने के बाद इंटरवल हुआ, लेकिन लंबे इंतजार के बावजूद दूसरा भाग शुरू नहीं हो सका। इस दौरान दर्शकों को स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने पर उनका धैर्य टूट गया और उन्होंने मॉल परिसर में विरोध जताना शुरू कर दिया। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और नारेबाजी होने लगी।
मामले की सूचना मिलते ही सेक्टर-20 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने मॉल प्रबंधन और दर्शकों के बीच बातचीत कर हालात को शांत कराया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि प्रोजेक्शन सिस्टम में आई तकनीकी खराबी के कारण फिल्म का आगे प्रदर्शन संभव नहीं हो पाया।
पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दर्शकों को समझाकर घर भेज दिया गया। फिलहाल मॉल में स्थिति सामान्य है और कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है। प्रशासन द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *