अयोध्या।(सरवन कुमार नगर संवाददाता अयोध्या)
मान्यता प्राप्त व गैर मान्यता प्राप्त के साथ ग्रामीण परिवेश में पत्रकारिता कर रहे पत्रकारों के आर्थिक उत्थान हेतु नवीन सरकारी योजनाओं के सृजन हेतु मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन पत्र अयोध्या विधायक वेद गुप्ता के माध्यम से युवा प्रेस क्लब के अध्यक्ष चन्द्र मोहन श्रीवास्तव ने सौपा।इस ज्ञापन में सभी पत्रकारों का श्रमिकों की तरह सूचना विभाग में रजिस्ट्रेशन कराकर पूरे परिवार को स्वास्थ्य सुविधा, बच्चों को सभी प्रकार की हायर एजुकेशन पूरी तरह से निशुल्क,बेटियों की शादी हेतु अनुदान,पत्रकारो को आवासीय सुविधा,फ्री टोल टैक्स जैसी मांगे है। पत्रकार व अध्यक्ष युवा प्रेस क्लब अयोध्या चन्द्र मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि इस प्रकरण को लेकर पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल जल्द मुख्यमंत्री से मिलेगा।

