परिवार परामर्श केन्द्र ने एक परिवार को टूटने से बचाकर किया सराहनीय कार्य
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)
अयोध्या। एसपी ग्रामीण/ नोडल अधिकारी परिवार परामर्श केंद्र बलवंत चौधरी की देख रेख में इसमें शामिल पुलिस कर्मी व अन्य पदाधिकारी किसी भी मनमुटाव को लेकर काफी दिनों से रह रहे परिवारों को फिर से एक साथ रहने के लिए जोड़ने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं। बताते चलें कि परिवार परामर्श केन्द्र में प्राप्त प्रार्थना पत्र दिनांक 23.01.25 में आवेदिका निवासिनी थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ ने अपने पति व ससुरालजन निवासी थाना तारून जनपद अयोध्या का पारिवारिक विवाद लगभग 3 वर्ष से चल रहा था।उसका पति सऊदी अरब में था।आवेदिका अपने 02 साल की छोटी बेटी के साथ मायके में रह रही थी।पति के सऊदी अरब से आने के बाद दोनों पक्ष उपस्थित हुए। इस मौके पर वहां पर मौजूद महिला उप निरीक्षक उमा सिंह, महिला मुख्य आरक्षी संजना चौहान, काउंसलर पूर्व सैनिक ओमप्रकाश नाहर व श्याम वर्मा ने दोनों पक्षों की अच्छी तरह अपनी सूझबूझ से काउंसलिंग कर समझाया।जिसके परिणाम स्वरूप दोनों पक्षों द्वारा आपसी सहमत होकर तथा प्रेमपूर्वक एकसाथ जीवन यापन करने के लिये तैयार हुए।उसके बाद दोनो पक्षव राजी खुशी दोनों अपने घर गये।

