ब्यूरो प्रमुख
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
अमृत पेयजल योजना के तहत बिछाई जा रही पाइप लाइन धसी आवागमन बाधित
जौनपुर अमृत पेयजल योजना के तहत शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गो कालोनियों मोहल्लों में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ते हुए गहरी सिविल लाइन बिछाई जा रही है इसके लिए कई महीनों से काम लगातार जारी है लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा जगह-जगह गड्ढे खोदकर छोड़ दिए जाने और उसे ना पार्टी जाने के कारण हल्की बरसात से ही जगह जगह गड्ढों में पानी भर गया और गहरा पोल हो गया है जिससे किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता हालांकि इसके लिए कुछ दिन पहले ही खेलकूद राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव द्वारा जगह-जगह इनका निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द गड्ढे को पाटने और उस की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए जा चुके हैं। बावजूद इसके अधिकारी इस पर तन्मयता से काम नहीं कर रहे हैं जिसका उदाहरण लाइन बाजार में हनुमान मंदिर के सामने बिछाई जा रही पाइपलाइन के पास गहरा गड्ढा हो गया अगर यह गड्ढा रात में होता तो शायद किसी की जान भी जा सकती थी दिन में बारिश होने के कारण गड्ढा होने से कोई हादसा नहीं हुआ हालांकि इसकी जानकारी मिलने पर पहुंचे कर्मचारी गड्ढे को पाटने में लग गए हैं जिसके कारण आवागमन भी बाधित हो रहा है और लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
,

