पीएसी जवान गौरव एवं रोहित द्वारा छात्रा को चलती ट्रेन के नीचेसे बाहर खींच कर बचाई जान:पुलिस महानिरीक्षक पीएसी पूर्वी जोन डॉ0 राजीव नारायण मिश्र द्वारा किया जाएगा पुरस्कृत
अयोध्या ब्यूरो चीफ राजेश कुमार श्रीवास्तव
वाराणसी ,रविवार को पीएसी आरक्षी गौरव यादव व आरक्षी रोहित कुमार यादव,34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी* की ड्यूटी महाकुंभ मेला प्रयागराज के दौरान,*वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-9* पर लगाई गई थी। *सुबह छः बजे कैंट रेलवे स्टेशन वाराणसी से लखनऊ तक चलने वाली शटल सुपरफास्ट एक्सप्रेस पर सवार होने हेतु महिला यात्री कु0 मैजबीन बानो पुत्री रिजवान अहमद निवासी गंगानगर, वाराणसी जो कि वाराणसी में ही मेडिकल की छात्रा है,ट्रेन पर चढ़ते समय पैर फिसलने के कारण ट्रेन के नीचे आ गई।ड्यूटी में तैनात पीएसी जवान गौरव एवं रोहित द्वारा तत्काल प्रतिक्रिया करते हुए हाथ पड़कर उक्त छात्रा को चलती ट्रेन के नीचे से बाहर खींच लिया गया। जिससे छात्रा की जान बच गई।
*अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी सुजीत कुमार पांडेय ने उक्त जवान के इस साहसिक कार्य की प्रसंशा करते हुए प्रशस्ति-पत्र एवं प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक पीएसी पूर्वी जोन डॉ0 राजीव नारायण मिश्र,* द्वारा नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई।

