पीड़ित पूर्व उद्यान अधिकारी खाते से अस्सी हजार रुपए पार, पुलिस जांच में जुटी 

पीड़ित पूर्व उद्यान अधिकारी खाते से अस्सी हजार रुपए पार, पुलिस जांच में जुटी

 

अयोध्या।शुक्रवार को नगर कोतवाली के देवकाली क्षेत्र निवासी रिटायर्ड उद्यान अधिकारी का बैंक एटीएम बदल उनके खाते से किश्तों में लगभग 80 हजार की रकम निकाल लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी और धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।पीड़ित मूल रूप से मऊ जनपद के थाना घोसी स्थित ग्राम पकड़ी खुर्द निवासी रिटायर्ड उद्यान अधिकारी बालेश्वर राय का कहना है कि वह देवकाली क्षेत्र मे काफी वर्षो से रहते हैं।उन्होंने बताया कि बगल आदर्श नगर स्थित एसबीआई के एटीएम पर अपने स्टेट बैंक हेड शाखा सिविल लाइन स्थित बैंक खाते से 20 हजार रुपया निकालने भेजा था लेकिन पिन गलत बता दिया था। जिसके चलते रकम नहीं निकली।पीड़ित ने बताया कि इसी बीच किसी ने उनका एटीएम बदल लिया पिन जान कर पैसा निकाल लिया। प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर अश्वनी कुमार पाण्डेय ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में है पीड़ित द्वारा दिये गये तहरीर पर मुकदमा कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *