महराजगंज जिले के नौतनवां नगर के छपवा पुलिस चौकी में भोजपुरी गाने पर एक युवक द्वारा डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दो युवक दिख रहे हैं, जिसमें एक युवक पुलिस चौकी के बरामदे में रखा हुआ मेज पर डांस कर रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नौतनवां कस्बे के छपवा पुलिस चौकी में एक युवक भोजपुरी गाने पर डांस कर रहा है। वायरल वीडियो मंगलवार रात का बताया जा रहा है। पुलिस चौकी के अंदर जाकर डांस करना नौतनवां पुलिस की चौकसी पर सवाल खड़ा हो रहा है। लोग चर्चा कर रहे हैं कि पुलिस चौकी के अंदर घुस कर युवक निर्भीक होकर डांस कर रहा है। इस प्रकार पुलिस चौकी में जाकर डांस करना पुलिस की निष्क्रियता जाहिर हो रही है।
पुलिस उपाधीक्षक अनुज कुमार सिंह ने बताया कि रात में कोई बारात जा रही थी। उसी दौरान मंदबुदधि युवक डांस कर रहा था। किसी ने वीडियो बना लिया है। छपवा पुलिस चौकी लिखा गया है, लेकिन वह पुलिस बूथ है, जहां थाने से ड्यूटी लगाई जाती है।

