पुलिस मुख्यालय में नये आपराधिक कानून विषय पर कार्यशाला आयोजित
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार कक्ष में तीनों नये आपराधिक कानूनों यथा भारतीय न्याय संहिता-2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 के सम्बन्ध में प्रदेश के पी०पी०एस० अधिकारियों, विधिवेत्ताओं एवं विषय विशेषज्ञों के साथ कार्यशाला का आयोजन किया गया।
उक्त एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय द्वारा हाईब्रिड मोड (आफ लाइन / ऑन लाइन) में आयोजित किया गया, जिसमें लखनऊ की अजनपदीय इकाईयों में तैनात पी०पी०एस० अधिकारियों द्वारा आफलाइन एवं प्रदेश के कमिश्नरेट/जनपद / इकाई में तैनात पी०पी०एस० अधिकारियों द्वारा ऑन लाइन प्रतिभाग किया गया।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक एवं अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय उ०प्र० सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

