पुलिस मुख्यालय में यूपीएससी परीक्षा में टॉप कर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली पुलिस परिवार की बेटी सुश्री शक्ति दुबे को स्मृति चिन्ह व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डे
लखनऊ :प्रशान्त कुमार, पुलिस महानिदेशक, उ0प्र द्वारा आज दिनांक 10.05.2025 को पुलिस मुख्यालय में यूपीएससी परीक्षा में टॉप कर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली पुलिस परिवार की बेटी सुश्री शक्ति दुबे को स्मृति चिन्ह व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था, अपर पुलिस महानिदेशक पीएचक्यू, अपर पुलिस महानिदेशक/ पुलिस महानिदेशक के जीएसओ, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध, अपर पुलिस महानिदेशक जीआरपी, अपर पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम उ0प्र0 सहित सुश्री शक्ति दुबे के पिता व अन्य परिवारीजन उपस्थित रहे।

