पूर्व छात्रों से संपर्क रखते हुए उनका सदैव मार्गदर्शन प्राप्त करते रहना चाहिए
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। श्री जय नारायण मिश्र महाविद्यालय मे आज “अभिज्ञान 2024” युवा कारपोरेट समारोह का आयोजन, बीबीए आईबी विभाग, वाणिज्य संकाय द्वारा किया गया।
समारोह का उद्घाटन महाविद्यालय प्राचार्य प्रो विनोद चंद्रा ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमेशा बड़े लक्ष्य की ओर बढे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया कि वह अपनी अग्रिम शिक्षा के लिए कैट की जमकर तैयारी करें और उनकी तैयारी में महाविद्यालय उनका पूरा सहयोग करेगा। उन्होंने युवा कारपोरेट समारोह को युवा छात्र छात्राओं के लिए उपयोगी कार्यक्रम बताया। उन्होंने इसे महाविद्यालय के छात्र छात्राओं का परिचय उद्योग जगत से बढ़ाने की ओर एक आवश्यक कदम बताया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि,
उप प्राचार्य, प्रो के.के. शुक्ला ने छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन हुए कॉरपोरेट और मैनेजमेंट से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें साझा की। उन्होंने कहा कि अनुशासन और पक्का इरादा आपको हमेशा बड़े लक्ष्य की ओर ले जाता है। उन्होंने छात्र छात्राओं से कहा कि अपने पूर्व छात्रों से संपर्क रखते हुए उनका सदैव मार्गदर्शन प्राप्त करते रहना चाहिए।
बीबीए विभाग प्रभारी, डॉ विजय राज श्रीवास्तव ने इस अवसर पर सभी अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं मोमेंटो देकर किया।
इस अवसर कारपोरेट जगत का प्रतिनिधित्व करते हुए विशिष्ट अतिथि, रूपेश श्रीवास्तव, प्रोजेक्ट कंसलटेंट, केपीएमजी, उत्तर प्रदेश ने कहा कि आज युवाओं को अपने आप को नई टेक्नोलॉजी और नवाचार से सुसज्जित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में दक्षता हासिल करना, आने वाले समय की मांग है।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि, तौकीर अंसारी, विपणन अधिकारी, पंजाब नेशनल बैंक ने बताया कि महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को अपना समय अधिकतम अपने गुरुजनों के साथ व्यतीत करना चाहिए। उनसे ज्ञान के विभिन्न स्तरों पर उनके अनुभव साझा करने चाहिए। जीवन में गुरुजनों का मार्गदर्शन बहुत जरूरी है। विशिष्ट अतिथि, रूद्रेश कुमार, डिप्टी मैनेजर, एचडीएफसी बैंक ने छात्र-छात्राओं को बताया कि कई बार हमको ऐसा लगता है कि हमारी कोर्स की किताबों में जो लिखा है वो किसी और दुनिया की बातें हैं। लेकिन जब हम अपने छात्र जीवन से बाहर आते हैं और कॉर्पोरेट लाइफ में काम करते हैं, तब पता चलता है कि इन किताबों में जो लिखा था वह बिल्कुल सही लिखा था। उन्होंने कहा कि अपनी किताबों से प्रेम करें। उनसे ज्यादा से ज्यादा ग्रहण करने की कोशिश करें।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी।
इन प्रस्तुतियो के आधार पर मिस्टर और मिस अभिज्ञान 2024 के लिए आकेश कुमार और कुमारी लक्ष्मी चुने गए।
हिमांशु और कुमारी स्नेहा को अभिज्ञान 2024 के खिताब के लिए रनर अप चुना गया।
कार्यक्रम के समापन पर डॉ शिवांगी शर्मा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर डॉ समन खान, डॉ शरद कुमार चतुर्वेदी, डॉ शिखा अग्रवाल सहित महाविद्यालय के अनेक शिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

