बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एन. एम. पी. वर्मा ने दिया ‘ न्यू नार्मल एजुकेशन लीडरशिप समिट एण्ड अवार्ड्स 2024 ‘ में संबोधन

बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एन. एम. पी. वर्मा ने दिया ‘ न्यू नार्मल एजुकेशन लीडरशिप समिट एण्ड अवार्ड्स 2024 ‘ में संबोधन

ब्यूरो चीफ आर एल पांडेय

लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एन. एम. पी. वर्मा ने दिनांक 2 अगस्त को ‘एरडोर कॉम’ ( Ardor Comm) द्वारा ताज होटल, लखनऊ में आयोजित ‘ न्यू नार्मल एजुकेशन लीडरशिप समिट एण्ड अवार्ड्स 2024 ‘ कार्यक्रम में सभी को शिक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सभी को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर श्री योगेन्द्र उपाध्याय, माननीय उच्च शिक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शिक्षाविदों द्वारा “उन्नति के लिए नवाचार : शिक्षा, कौशल और रोजगार क्षमता को 21वीं सदीं के कार्यस्थल में पुनः परिभाषित करना” ( Innovate to Elevate : Redefining Education, Skills and Employability in the 21st Century Workplace) विषय पर विस्तृत चर्चा की गई।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एन. एम. पी. वर्मा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता के बेहतर स्तर के लिए शिक्षा प्रणाली को दुरूस्त करने के साथ- साथ मूल्यांकन भी जरूरी है। परीक्षा मूल्यांकन, पाठ्यक्रम मूल्यांकन, क्वालिटी एजुकेशन एवं रोजगार निर्माण आदि क्षेत्र में ध्यान देने की आवश्यकता है। साथ ही शिक्षा को विद्यार्थी केन्द्रित बनाकर विभिन्न चुनौतियों का हल संभव है। क्योंकि बेहतरीन शिक्षा के द्वारा ही बेहतर समाज की कल्पना की जा सकती है। दूसरी ओर प्रो. वर्मा ने डिजिटल शिक्षा, शिक्षा के क्षेत्र में तकनीकी विकास, बहुविषयी शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश डाला और बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को शिक्षा के विकास में एक सकारात्मक प्रयास बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *