बी.आर.सी.पर दिव्यांग बच्चों के सशक्तिकरण एवं उत्थान हेतु विभिन्न प्रकार की दिव्यांगताओं पर दिया गया प्रशिक्षण

बी.आर.सी.पर दिव्यांग बच्चों के सशक्तिकरण एवं उत्थान हेतु विभिन्न प्रकार की दिव्यांगताओं पर दिया गया प्रशिक्षण
जौनपुर :दिनांक 04/ 02/ 2025 को ब्लॉक संसाधन केंद्र ( बीआरसी) सिरकोनी पर समेकित/ समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के सशक्तिकरण उनके उत्थान तथा उपस्थिति/ठहराव हेतु प्रारम्भ हुये नोडल शिक्षकों के प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस में आज दिनांक 05-02-2025 को बच्चों के अन्दर उत्पन्न होने वाले विभिन्न प्रकार की दिव्यांगताओं पर प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण के अन्तर्गत क्रमश: लोकोमोटर(चलन दिव्यांगता), आरटिज्म ( स्वलीनता अर्थात अपने ही धुन में मस्त रहने वाली दिव्यांगता ), मानसिक मन्दता (मानसिक दिव्यांगता ) तथा मिर्गी (Eclipse) के विभिन्न प्रकारों , उनके उत्पन्न होने के कारण तथा उनसे बचाव व आवश्यक प्राथमिक उपचार आदि पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। विभिन्न विद्यालयों से आए हुए नोडल शिक्षकों को टीचर प्रशिक्षण के द्वितीय मॉड्यूल का संदर्भ दाता श्री विक्रांत सिंह ( प्रधानाध्यापक प्रा.वि.सिरकोनी जौनपुर )द्वारा बिन्दुवार प्रस्तुतीकरण करते हुए सटीक ढंग से समझाया गया तथा दिव्यांग विद्यार्थियों को प्रोत्साहन तथा बुनियादी साक्षरता मे सपोर्ट हेतु अपने विचारों को प्रशिक्षण के दौरान रखा गया। इसके साथ ही संदर्भदाता श्री विक्रांत सिंह के द्वारा होम बेस्ड एजुकेशन , समर्थ मोबाइल एप तथा दिव्यांग जनों की शिक्षा मे सूचना संप्रेषण तकनीकी पर विशेष रूप से फोकस करते हुए आज का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। आज के इस प्रशिक्षण में स्पेशल एजूकेटर श्री प्रमोद कुमार दूबे, स्पेशल एजूकेटर श्री राममनोहर भारती तथा स्पेशल एजूकेटर श्री शक्ति सिंह तथा स्पेशल एजूकेटर श्रीमती रेनू सिंह द्वारा अपना अनवरत सहयोग प्रदान किया।यह प्रशिक्षण दिनांक 04/02/2025 से प्रारंभ होकर अनवरत 5 दिन तक संचालित होते हुए दिनांक 08/02/2025 को समाप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *