मसौधा के एम शुगर मिल शुरू होने के साथ ही राहगीरों की बढी परेशानी

अयोध्या।(डा.अजय तिवारी जिला संवाददाता)जिले के अयोध्या प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित
के एम शुगर मिल चालू होते ही लोगों की परेशानी बढ़ी लगने लगे लंबे जाम बगल में माधव पुर ग्राम सभा है जिसमें बच्चे स्कूल जाते हैं दो प्राइमरी स्कूल है इसके अलावा के एम शुगर मिल की ओर से भी दो स्कूल चलते हैं लेकिन राहगीरों की जिंदगी हर वक्त खतरे में रहती है आप तस्वीर देखकर खुद ही अंदाजा है लगा लेंगे की कभी भी दुर्घटना हो सकती है हालांकि के एम शुगर मैनेजर वीएन मिश्रा ने बताया कि हमारे गार्ड रहेंगे यातायात में कोई बाधा नहीं आएगी पर ऐसा कुछ दिखाई नहीं दे रहा है जाम लगने की स्थिति में आपस में मारपीट होने की नौबत तक आ जा रही है माधवपुर ग्राम सभा के लोग बताते हैं कि यहां पर ट्राली पलटने से मौत भी हो चुकी है और कई घटनाएं हो चुकी है बावजूद पुलिस प्रशासन या जिला प्रशासन के चेतने का नाम नहीं ले रहा है लंबी ट्राली के लाइनों में फंसे राहगीर घंटों अपने मंजिल तक पहुंचने के लिए हलाकान  और परेशान रहते हैं इस संबंध में जब माधवपुर के प्रधान ऋषिकेश वर्मा से बातचीत की के प्रधान होने के नाते आप अपने गांव के लोगों के सुरक्षा के हित में क्या कदम उठा रहे हैं तो उन्होंने कहा कि हम ट्राली उठाकर इधर से उधर तो रखेंगे नहीं हमने बात की है कि शुगर मालिक से वह करेंगे तो करेंगे हालांकि माधव पुर ग्राम सभा के 5000 से अधिक आबादी वाली ग्रामसभा है जो इसी रोड से होकर गुजरती है बावजूद प्रधान की गैर जिम्मेदाराना बात सुनकर उनसे किसी भी तरह की उम्मीद लगाना बेकार ही लगता है प्रधान होने के नाते और अपने गांव के लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनको कोशिश करना चाहिए कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से वार्ता करके लंबी जाम को हटाया जाए ताकि स्कूल में जाने वाले बच्चे बिना कोई खतरे के अपने स्कूल तक पहुंच सके और वापस घर आ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *