महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव :24 नगर परिषद–नगर पंचायतों में 20 दिसंबर को मतदान : 154 वार्डों पर भी बदला गया कार्यक्रम
थाना ब्यूरो चीफ अमित कुमार पाण्डे
राज्य चुनाव आयोग ने अपील अवधि के बाद किया संशोधित शेड्यूल जारी
महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने 24 नगर परिषदों व नगर पंचायतों तथा 154 सदस्यपदों वाली सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम में संशोधन किया है। इन सीटों पर अपील अवधि समाप्त होने के बाद—और 23 नवंबर 2025 या उसके बाद आए अदालत के आदेशों को देखते हुए—चुनाव प्रक्रिया अब संशोधित कार्यक्रम के अनुसार चलेगी।
इन सभी स्थानों पर मतदान 20 दिसंबर 2025 को कराया जाएगा।
वहीं, जिन नगर परिषदों/नगर पंचायतों पर कोई अपील लंबित नहीं थी, वहां पहले घोषित कार्यक्रम के अनुसार 2 दिसंबर 2025 को मतदान होगा।
*क्यों बदला गया कार्यक्रम?*
4 नवंबर 2025 को राज्य में 246 नगर परिषदों और 42 नगर पंचायतों के चुनाव की घोषणा की गई थी। कई स्थानों पर नामांकन व चुनाव निर्णय अधिकारी के आदेशों के खिलाफ जिलानी न्यायालय में अपीलें लंबित थीं।
21 नवंबर अपील की अंतिम तारीख थी, लेकिन 23 नवंबर 2025 या उसके बाद कई अपीलों पर फैसले आए।
इसी कारण इन 24 नगर परिषद–नगर पंचायतों में चुनाव प्रक्रिया अब आगे के चरणों से दोबारा शुरू होगी।
कानून के अनुसार, अध्यक्ष और सदस्य पदों का चुनाव साथ में होना आवश्यक है।
इसलिए जहां अध्यक्ष पद पर अपील लंबित थी, वहां पूरे क्षेत्र का चुनाव संशोधित कार्यक्रम से होगा।
जहां केवल कुछ सदस्यपदों पर अपील थी, वहां सिर्फ उन्हीं सीटों पर नया कार्यक्रम लागू होगा।
*संशोधित चुनाव कार्यक्रम*
नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तारीख:
10 दिसंबर 2025, दोपहर 3 बजे तक
अंतिम उम्मीदवार सूची व चुनाव प्रतीक आवंटन:
11 दिसंबर 2025
मतदान:
20 दिसंबर 2025, सुबह 7:30 से शाम 5:30 बजे तक
मतगणना:
21 दिसंबर 2025, सुबह 10 बजे से
इन 24 नगर परिषद–नगर पंचायत क्षेत्रों में होगा 20 दिसंबर को मतदान
ठाणे – अंबरनाथ
अहिल्यानगर – कोपरगांव, देवळाली प्रवरा, पाथर्डी, नेवासा
पुणे – बारामती, फुरसुंगी–उरुळी देवाची
सोलापुर – अंघर, मंगळवेढा
सातारा – महाबळेश्वर, फलटण
छत्रपती संभाजीनगर – फुलंब्री
नांदेड – मुखेड, धर्माबाद
लातूर – निलंगा, रेणापूर
हिंगोली – बसमत
अमरावती – अंजनगांव सुर्जी
अकोला – बाळापूर
यवतमाळ – यवतमाळ
वाशीम – वाशीम
बुलढाणा – देऊळगावराजा
वर्धा – देवळी
चंद्रपूर – घुग्घूस
154 सदस्यपदों पर भी संशोधित कार्यक्रम लागू — जिलेवार विवरण
(नीचे प्रमुख नगर परिषदों–नगर पंचायतों में जिन सीटों पर संशोधित चुनाव होगा, उनके वार्डों की संख्या)
अमरावती: अचलपुर–2, दर्यापुर–1, धारणी–2, वरूड–1
अहिल्यानगर: जामखेड–2, राहुरी–1, शिर्डी–1, शेवगाव–3, श्रीगोंदा–1, श्रीरामपुर–1, संगमनेर–3
कोल्हापुर: गडहिंग्लज–1
गडचिरोली: आरमोरी–1, गडचिरोली–3
गोंदिया: गोंदिया–3, तिरोडा–1
चंद्रपुर: गडचांदूर–1, बल्लारपूर–1, मूल–1, वरोरा–1
छत्रपती संभाजीनगर: गंगापुर–2, पैठण–4, वैजापुर–2
जळगाव: अंमळनेर–1, पाचोरा–2, भुसावल–3, यावल–1, वरणगाव–2, सावदा–3
जालना: भोकरदन–2
ठाणे: बदलापुर–6
धाराशिव: उमरगा–3, धाराशिव–3
नांदेड: कुंडलवाडी–1, भोकर–1, लोहा–1
नागपूर: कामठी–3, कोंढाळी–2, नरखेड–3, रामटेक–1
नाशिक: ओझर–2, चांदवड–1, सिन्नर–4
परभणी: जिंतूर–1, पूर्णा–2
पालघर: पालघर–1, वाडा–1
पुणे: तळेगाव–6, दौंड–1, लोणावळा–2, सासवड–1
बीड: अंबेजोगाई–4, किल्ले धारूर–1, परळी–5
बुलढाणा: खामगाव–4, जळगाव जामोद–3, शेगांव–2
भंडारा: भंडारा–2
यवतमाळ: दिग्रस–3, पांढरकवडा–2, वणी–1
रत्नागिरी: रत्नागिरी–2
लातूर: उदगीर–3
वर्धा: पुलगाव–2, वर्धा–2, हिंगणघाट–3
वाशीम: रिसोड–2
सांगली: शिराळा–1
सातारा: कराड–1, मलकापूर–2
सोलापूर: पंढरपूर–2, बार्शी–1, मैनदर्गी–1, मोहोळ–2, सांगोला–2
हिंगोली: हिंगोली–2

