माधौगंज किसान उत्पादक संगठन ने लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय मेले में किया प्रतिभाग

माधौगंज किसान उत्पादक संगठन ने लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय मेले में किया प्रतिभाग

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। हरदोई के माधौगंज किसान उत्पादक संगठन(FPO) ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कृषि मेले में भाग लिया। यह तीन दिवसीय मेला 7 से 9 मार्च तक आयोजित किया गया। मेला भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान तेलीबाग रायबरेली रोड लखनऊ में आयोजित हुआ। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य किसानों को आत्मनिर्भर बनाना आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़ना और सरकारी योजनाओं की जानकारी देना था। मेले में मुख्य अतिथि के रूप में सूर्य प्रताप शाही मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान उत्तर प्रदेश मौजूद रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में बलदेव सिंह औलख राज्यमंत्री कृषि, शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान उत्तर प्रदेश रहे। मेले का मार्गदर्शन रविंद्र आईएएस प्रमुख सचिव कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान उत्तर प्रदेश ने किया। माधौगंज एफपीओ ने इस कृषि मेले में भाग लेकर किसानों को जागरूक करने और उन्हें आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मेले में किसान उत्पादक संगठनों कृषि वैज्ञानिकों सरकारी अधिकारियों और कृषि विशेषज्ञों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *