मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस अवस्थापना सुविधाओं के सुदृढीकरण के लिए निर्माण कार्यों का किया वर्चुअली शिलान्यास / लोकार्पण
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पुलिस अवस्थापना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए निर्माण कार्यों यथा-57 साइबर क्राइम थाने, 08 भ्रष्टाचार निवारण संगठन यूनिट, 18 भ्रष्टाचार निवारण संगठन थाने, 02 पर्यटन थानों का शुभारंभ एवं 21 पुलिस थानों, 02 पुलिस लाइन, 02 पीएसी वाहिनी, 02 यूपीएसएसएफ वाहिनी तथा 33 पुलिस थानों पर मेडिकल कक्ष का वर्चुअली शिलान्यास किया गया, इसके साथ ही 03 थानों के प्रशासनिक भवन तथा 03 थाना आवासीय भवन, 03 पुलिस चौकी के भवन, 34 पुलिस थानों पर हॉस्टल एवं बैरक व विवेचना कक्ष, 06 पुलिस लाइन में पुलिस हॉस्टल, 05 एटीएस फील्ड यूनिट कार्यालय तथा 07 अन्य विविध विषयक निर्माण कार्यों का वर्चुअली लोकार्पण किया गया।
साइबर अपराध समाज के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है, इस चुनौती का सामना करने के लिए सम्पूर्ण उ०प्र० के जनपदों में साइबर थानों का शुभारम्भ किया गया, जिनमें 18 साइबर थाने पूर्व से संचालित थे। इसके साथ ही प्रत्येक जनपद के सभी 1523 पुलिस थानों पर साइबर सेल का भी गठन किया गया।
भ्रष्टाचार निवारण संगठन को और भी प्रभावी बनाने हेतु प्रत्येक इकाई को थाने के रुप में अधिसूचित किया गया। प्रदेश में पूर्व से 10 इकाईयाँ कार्यरत थीं, किन्तु प्रभावी नियंत्रण हेतु 08 अन्य इकाईयाँ क्रमशः जनपद बस्ती, देवीपाटन, आजमगढ, मीरजापुर, प्रयागराज, अलीगढ़, बाँदा व सहारनपुर में भी अधिष्ठापित की गई। आज इन 18 भ्रष्टाचार निवारण संगठन थानों का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर वित्त मंत्री उ०प्र० शासन, मुख्य सचिव उ०प्र० शासन, प्रमुख सचिव गृह उ०प्र० शासन एवं पुलिस महानिदेशक, उ०प्र०, पुलिस महानिदेशक, साइबर काइम, अपर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय, अपर पुलिस महानिदेशक कार्मिक / एसीओ, अपर पुलिस महानिदेशक एटीएस सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

