मेडिकल कॉलेज जौनपुर द्वारा ग्राम सिद्धिकपुर में “अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 2025 के अंतर्गत वृद्ध जनों के स्वास्थ्य की जांच हेतु एक विशेष स्वास्थ्य स्क्रीनिंग अभियान का आयोजन संपन्न

*मेडिकल कॉलेज जौनपुर द्वारा ग्राम सिद्धिकपुर में “अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 2025 के अंतर्गत वृद्ध जनों के स्वास्थ्य की जांच हेतु एक विशेष स्वास्थ्य स्क्रीनिंग अभियान का आयोजन संपन्न
देश की उपासना ब्यूरो धनंजय विश्वकर्मा
* *जौनपुर:-*उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर के प्रधानाचार्य प्रो० आर०बी० कमल के दिशा निर्देश में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डा0 मुदित चौहान के द्वारा ग्राम सिद्धिकपुर में वृद्ध जनों के स्वास्थ्य की जांच हेतु एक विशेष स्वास्थ्य स्क्रीनिंग अभियान आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डा0 मुदित चौहान एवं डा0 अनिल कुमार, सहायक आचार्य, कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा बताया गया कि हमारी टीम द्वारा घर-घर जाकर 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग लोगों के ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, वजन, बीएमआई, और चिकित्सा इतिहास की जानकारी एकत्र की तथा स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्ध जनसंख्या में हृदय रोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, एवं उम्रजनित बीमारियों की शीघ्र पहचान कर उनकी रोकथाम हेतु जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों को उनके स्वास्थ्य रिपोर्ट के आधार पर उचित परामर्श दिया गया और जिन मरीजों में किसी प्रकार की चिकित्सीय असामान्यता पाई गई उन्हें मेडिकल कॉलेज में आगे की जांच हेतु आमंत्रित किया गया।
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष ने बताया कि वृद्धजनों के स्वास्थ्य संरक्षण हेतु ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे ताकि समुदाय स्तर पर स्वास्थ्य जागरूकता और रोग नियंत्रण को बढ़ावा दिया जा सके।
इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक डा0 नवीन सिंह, डा0 अनुज सिंह, डा0 पूजा पाठक, डा0 रेनू, डा0 अतहर, डा0 अंकित, डा0 अनूप और एम एमएसडब्ल्यू कर्मचारी रमाकांत, शिल्पा व सहायक कर्मचारी रवि यादव, अवधेश कुमार, तथा 60 से अधिक उम्र वाले बुजुर्ग एवं चिकित्सकीय जागरूकता के लिए उत्सुक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *