श्री लक्ष्मी पूजा समिति कोटिया द्वारा नगर पंचायत उरुवा बाजार के वार्ड नं. 4 में भव्य जागरण का आयोजन

श्री लक्ष्मी पूजा समिति कोटिया द्वारा नगर पंचायत उरुवा बाजार के वार्ड नं. 4 में भव्य जागरण का आयोजन

गोरखपुर ब्यूरो चीफ आशुतोष चौधरी
उरुवा बाजार (वार्ड नं. 4), 18 अक्टूबर — नगर पंचायत उरुवा बाजार के वार्ड नंबर 4 स्थित कोटिया में श्री श्री लक्ष्मी पूजा समिति के तत्वावधान में एक भव्य जागरण कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्रवासियों की भारी भीड़ उमड़ी और संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना से की गई। इसके पश्चात प्रसिद्ध भजन गायिका कान्हा मयूरी जी ने अपने भावपूर्ण भजनों के माध्यम से उपस्थित श्रद्धालुओं को संगीतमय भक्ति में सराबोर कर दिया। माता रानी की भव्य झांकी और अलौकिक सजावट ने पूरे परिसर को दिव्यता से भर दिया।
श्री श्री लक्ष्मी पूजा समिति कोटिया द्वारा पूरे कार्यक्रम की बेहतरीन व्यवस्था की गई थी। समस्त ग्रामवासी इस आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की उत्तम व्यवस्था की गई थी, जिसकी सभी ने सराहना की। यह जागरण ना केवल भक्ति का केंद्र बना बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समरसता का भी प्रतीक बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *