सार
सातवें चरण के चुनाव के प्रचार के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को मऊ पहुंचे। मधुबन में जनसभा को संबोधित करते हुए सरकार की योजनाओं का बखान किया तो वहीं विपक्ष पर निशाना भी साधा।
विस्तार
मधुबन के पाती मैदान में आयोजित जनसभा उन्होंने कहा कि 10 मार्च के बाद उज्जवला योजना के सभी लाभार्थी को होली और दीवाली में एक-एक गैंस सिलेंडर मुफ्त मिलेगा। बेटी के जन्म पर हम 25 हजार रुपए देंगे। 60 साल से ऊपर जितनी भी महिलाएं और बहनें हैं उन्हें मुफ्त में उत्तर प्रदेश परिवहन बसों में सफर कराएंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले पांच साल में पांच लाख नौजवानों को नौकरी दी है और दो करोड़ नौजवानों को स्वत: रोजगार से जोड़ा है। अगले पांच सालों के लिए सरकार ने तय किया है कि उत्तर प्रदेश में हर एक परिवार के सदस्य या स्वत: रोजगार उपलब्ध कराएंगे।

