योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर ‘नोएडा अंधविश्वास’ पर विपक्ष को आड़ेहाथों लेते हुए साधा निशाना

ब्यूरो चीफ/सत्य प्रकाश उपाध्याय
नोएडा : योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर ‘नोएडा अंधविश्वास’ पर विपक्ष को आड़ेहाथों लेते हुए साधा निशाना । उन्होंने कहा कि पहले मुख्यमंत्री कुर्सी जाने के डर से नोएडा नहीं जाते थे, लेकिन उनकी सरकार ने इस धारणा को खत्म कर विकास का रास्ता खोला है।
सीएम योगी ने आगे कहा कि आज ग्रेटर नोएडा और नोएडा देश में मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन के बड़े केंद्र बन चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि राज्य में 55% मोबाइल और 60% इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट का निर्माण हो रहा है।
उन्होंने कानून-व्यवस्था में सुधार का जिक्र करते हुए कहा कि अब प्रदेश में त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जा रहे हैं। सरकार जल्द ही वृद्धा, निराश्रित महिला और दिव्यांग पेंशन बढ़ाने का फैसला ले सकती है।
सीएम ने बताया कि मेधावी छात्राओं को स्कूटी, युवाओं को टैबलेट और संस्कृत छात्रों के लिए नई आवास-भोजन योजना शुरू की जाएगी। साथ ही, 28 मार्च को Noida इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लोकार्पण का प्रस्ताव भी रखा गया है, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।
विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में भ्रष्टाचार और अव्यवस्था थी, जबकि अब ‘डबल इंजन सरकार’ ने यूपी को विकास और विश्वास के रास्ते पर आगे बढ़ाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *