राष्ट्रपति मुर्मू के आगमन पर 19 मार्च को राम मंदिर मे वीआईपी व सुगम दर्शन पास रहेंगे निरस्त
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)
अयोध्या।रामनवमी मेले में राष्ट्रपति मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आ रही हैं। सुरक्षा की दृष्टि को लेकर 19 मार्च को वीआईपी दर्शन पास व सुगम पा नहीं मिलेंगे।वही पहले से बने सुगम व विशिष्ट दर्शन पास भी निरस्त रहेंगे। इस संबंध में ट्रस्ट के पदाधिकारी डॉक्टर अनिल मिश्रा ने बताया कि चैत्र नवरात्र की वर्ष प्रतिपदा से शुरू होने वाले रामनवमी मेले के पहले ही दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अयोध्या आगमन को लेकर विशेष व्यवस्था की जा रही है।इस दिन राम मंदिर में वीआईपी दर्शन व सुगम पास जारी नहीं किए जाएंगे।श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी डॉक्टर मिश्रा के अनुसार 19 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक दो-दो घंटे के स्लॉट में जारी किए जाने वाले सुगम और विशिष्ट दर्शन पास पूरी तरह बंद रहेंगे।ट्रस्ट के पदाधिकारी डॉ. मिश्र ने बताया कि इस तिथि के लिए ऑनलाइन बनाए जा चुके सभी पास भी निरस्त माने जाएंगे।श्रद्धालुओं को इस दिन सामान्य व्यवस्था के तहत ही दर्शन की सुविधा मिलेगी।मंदिर प्रशासन के अनुसार मंगला आरती, शृंगार आरती और शयन आरती के पास को लेकर अभी विचार-विमर्श चल रहा है।भीड़ की स्थिति और जिला प्रशासन की सहमति के बाद इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

