रोलबॉल स्टेट प्रतियोगिता में लखनऊ की शानदार शुरुआत
ब्यूरो चीफ लखनऊ
लखनऊ: 31 अगस्त 2025 को आयोजित 16वी मिनी व 18वी जूनियर उत्तर प्रदेश स्टेट रोलबॉल चैंपियनशिप 2025 के पहले दिन लखनऊ टीम ने लड़कियों के वर्ग में अपने सभी मैच जीतकर शानदार शुरुआत की। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान ने प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए कहा कि लखनऊ के रोलबॉल खिलाड़ियों के नियमति अभ्यास के लिए जल्द ही शहर में एक अच्छे मैदान की व्यवस्था की जाएगी।
लखनऊ रोलबाल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने बताया कि 31 अगस्त से 2 सितंबर तक रोलबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन लखनऊ के द्वारा चौक स्टेडियम के इनडोर हॉल में 16वी मिनी व 18वी जूनियर उत्तर प्रदेश स्टेट रोलबॉल प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे प्रदेश के 35 जिलो से आई टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
प्रतियोगिता में मिनी वर्ग में लखनऊ की लड़कियों ने एक तरफा मैच में जीबी नगर को 5-0 से परास्त कर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। जिसमें आश्रिया ने 3 शानदार गोल व इप्शिता ने 2 गोल किए। सुमेधा ने अपने शानदार खेल से सभी का ध्यान आकर्षित किया। जूनियर वर्ग के मैच में लखनऊ ने जीबी नगर को 7-1 से परास्त किया। मैच में आराध्या ने 4, आद्या ने 2 और काव्या ने 1 गोल किया।
इस अवसर पर विशेष रूप से उत्तर प्रदेश रोलबॉल एसोसिएशन के सचिव संतोष श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, मनोज वर्मा, मनीष श्रीवास्तव, आदित्य बाजपेई, सुनील शुक्ला, प्रकाश मिश्रा, रामगोपाल सिंह, मनोज तिवारी, अनंत तोमर, आदि उपस्थित थे।
गर्ल्स टीम- आद्या सिंह, अनन्या यादव, परनिका वर्मा, आशिरिया सिंह, इप्शिता सिंह, आराध्या, सुमेधा, काव्या, शारिया, शुभिका, अयाती, हर्षिता, रिचल, मायरा, सिमरप्रीत, शताक्षी, रुद्रिका, सिद्धि, दित्या, उजरा आदि।

