लिफ्ट के बहाने पैसा चोरी करने वाले 3 आरोपियों को कोतवाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्ता
अयोध्या।विभिन्न मार्गों पर लोगो को गाड़ी मे लिफ्ट का झांसा देकर गाड़ी में उक्त व्यक्ति से रुपये चोरी कर बीच रास्ते में उतारकर अपराध करने वाले तीन आरोपियों को कोतवाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अश्वनी कुमार पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से एक कार तथा देसी तमंचा बरामद हुआ।बताया कि चौकी प्रभारी नवीन मंडी जयकिशोर अवस्थी सोमवार को अपने टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे।बताया कि उसरू नहर की पुलिया रायबरेली रोड के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।बताया कि आरोपियों ने पूछताछ मे बताया कि हम लोग हाइवे पर लोगो को बहला कर गाड़ी में बैठा लेते थे।उसके बाद उससे बाते करते करते पैसा व अन्य कीमती सामग्री ले लेते थे तथा गाड़ी के पीछे लगे नम्बर प्लेट के बारे में पूछताछ करने पर बताया कि गाड़ी के पीछे से गाड़ी के नम्बर प्लेट का फोटो न ले ले इसके लिये उसे हटा लिया जाता है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर श्री पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अनिल सिंह पुत्र स्वर्गीय दया शंकर सिंह निवासी ग्राम मढ़ना थाना महाराजगंज जनपद अयोध्या,आनंद पांडेय पुत्र स्वर्गीय राज नारायण पांडेय निवासी ग्राम सालिक पंडित का पुरवा सनेथू थाना पूराकलंदर जनपद अयोध्या व भास्कर पांडेय उर्फ पप्पू पुत्र राम प्रसाद पांडेय निवासी ग्राम सालिक पंडित का पुरवा सनेथू थाना पूराकलंदर जनपद अयोध्या के रूप में हुई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी प्रभारी नवीन मंडी जय किशोर अवस्थी के अलावा उप निरीक्षक अखिलेश तिवारी के अलावा अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

