विधायक गोसाईगंज अभय सिंह के यहां आयोजित भागवत कथा मे परिवहन मंत्री सहित अन्य राजनैतिक दलों के लोगों ने लिया भाग
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)
अयोध्या।गोसाईगंज विधायक अभय सिंह के पैतृक निवास राजपुर में आयोजित साप्ताहिक भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन आचार्य ज्ञानेश चंद्र द्विवेदी ने अपने मुखारु वचन से प्रवचन दिया।इस मौके पर उन्होंने सरलता और सहजता पर जोर देते हुए कहा कि जो व्यक्ति सभी जीवों में ईश्वर का स्वरूप देखता है और श्रद्धा से युक्त होता है, वह साक्षात देव स्वरूप है।प्रवचन क
आचार्य द्विवेदी ने बताया कि समस्त जीवों में ईश्वर की प्राण संजीवनी व्याप्त है।इसलिए संसार के सभी प्राणियों को ईश्वर का स्वरूप मानकर उनकी सेवा करनी चाहिए। इसे प्रभु की भक्ति मानकर करने से ईश्वर की साक्षात सेवा होती है।उन्होंने श्री रामचरितमानस का उल्लेख करते हुए कहा, “ईश्वर अंश जीव अविनाशी।” इसका अर्थ है कि सभी जीव ईश्वर के ही अंश हैं।आचार्य ने आगे कहा कि ऐसे ईश्वरीय सद्गुण ही प्रभु को अत्यंत प्रिय हैं। सद्गुणों से युक्त व्यक्ति सर्वत्र पूजनीय होता है और समाज में उसकी कीर्ति लंबे समय तक स्थापित रहती है।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश परिवहन मंत्री दयाशंकर, विधायक प्रेम नारायण चौबे, ब्लॉक प्रमुख संघ शिवेंद्र सिंह, सेवानिवृत शिक्षक देवनारायण सिंह और एकादशी सिंह, पत्रकार सुशील सिंह, शंभू सिंह और दीपू सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।

