श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई

7 जून – श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई
नमो राघवाय 🙏

बंदउँ बाल रूप सोइ रामू,
सब सिधि सुलभ जपत जिसु नामू ।
मंगल भवन अमंगल हारी,
द्रवउ सो दसरथ अजिर बिहारी ।
( बालकांड 111/ 2)
राम राम 🙏🙏
श्री पार्वती जी द्वारा श्री राम चरित पूछने पर भगवान शिव जी दो घड़ी तक ध्यान लगाते हैं और फिर श्री राम चरित कहने लगते हैं । वे कहते हैं कि जिसको जाने बिना झूठ भी सच लगता है , जिसको जान लेने पर जगत का लोप वैसे ही हो जाता है जैसे जागने पर स्वप्न का भ्रम चला जाता है , मैं उन्हीं बालरूप श्री राम जी की वंदना करता हूँ जिनका नाम जपने से सब सिद्धियाँ सुलभ हो जाती हैं । मंगल के धाम, अमंगल का हरण करने वाले श्री राम जी (बाल रूप) मुझ पर कृपा करें ।
हम सबने अपनी सारी ताक़त जगत को जानने में लगा रखी है इसलिए परेशान रहते हैं , एकबार अगर जगदीश को जान लें तो जगत के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी और लोक परलोक सब अच्छा हो जायेगा तथा मनुष्य जीवन की सार्थकता सिद्ध हो जाएगी। आइए, इसी पावन लक्ष्य को पाने के लिए हम सब भी श्री राम जी का नाम रूप लीला का ध्यान करते हुए नाम भजन में पूरे प्राणपण से लग जाय । अतएव……. श्री राम जय राम जय जय राम, श्री राम जय राम जय जय राम। जय सियाराम जय जय सियाराम, सीताराम जय सीताराम जय रघुनंदन जय सियाराम, जानकीवल्लभ राजाराम, पतित पावन सीताराम । सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम 🚩🚩🚩
संकलन तरूण जी लखनऊ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *