श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई

26 जून – श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई
नमो राघवाय 🙏

कहेउँ नाथ हरि चरित अनूपा ।
ब्यास समास स्वमति अनुरूपा
श्रुति सिद्धांत इहइ उरगारी ।
राम भजिअ सब काज बिसारी
( उत्तरकांड 122/1)
राम राम 🙏🙏
काकभुसुंडि जी ने श्री राम कथा गरुड़ जी को सुना दी है । वे फिर कहते हैं कि मैंने भगवान का अनुपम चरित्र अपनी मति अनुसार कहीं विस्तार से तो कहीं संक्षेप में कहा है । गरूड़ जी! श्रुतियों का यह सिद्धांत है कि सब काम छोड़कर श्री राम जी का भजन करना चाहिए ।
आत्मीय जन ! वेद पुराण कहते हैं कि सब काम छोड़ कर श्री राम जी का भजन करना चाहिये परंतु हम आप काम छोड़ कर भजन करना तो दूर की बात, काम पूरा होने के बाद भी भजन नहीं करते हैं । अतः काम करते रहें , श्री सीताराम नाम भजते रहें । अथ……श्री राम जय राम जय जय राम, श्री राम जय राम जय जय राम। सीताराम जय सीताराम, सीताराम जय सीताराम। जय सियाराम जय जय सियाराम अवधविहारी राजाराम । सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम 🚩🚩🚩
संकलन तरूण जी लखनऊ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *